नोएडा, नवम्बर 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। महिला ने पति पर मारपीट करने और लाइटर से जलाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए फेज-1 थाने में केस दर्ज कराया है। मामले की शिकायत महिला ने सबसे पहले महिला सुरक्षा कार्यालय में की थी। सेक्टर 15 निवासी महिला के परिवार में पति गौरव के अलावा एक नाबालिग बेटी भी है। महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। वह एक बार गोली चलाकर तो कई बार लाइटर से जलाकर जान से मारने का प्रयास भी कर चुका है। वर्तमान में महिला पति से अलग रह रही है। आरोप है कि 12 नवंबर को गौरव महिला के घर पर आया। उसका सामान फेंका और मारपीट की। आरोपी पीड़िता और बेटी के खिलाफ न्यायालय के समक्ष झूठा प्रार्थना पत्र भी दे चुका है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.