काशीपुर, मार्च 20 -- काशीपुर। क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी और खाने में दवा मिलाकर उसकी जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी अर्शी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका निकाह 7 अक्तूबर 2024 को गुलजार अली से हुआ था। विवाह के बाद गुलजार उसे अपने घर ठाकुरद्वारा ले गया, जहां परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुलजार उसे विभिन्न स्थानों पर किराये के मकान में रखता रहा। आरोप लगाया कि एक बार किराये के कमरे में उनके मोबाइल चोरी हो गए। इसके बाद गुलजार ने बताया कि उसने नैनीताल में नौकरी की बात कर ली है और वहीं जाने की बात कहकर उसे मायके भेज दिया। उसके पति ने उससे बात करना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती हो गई थी और जब उसने दवाई ली तो तबीयत बिग...