कौशाम्बी, जनवरी 5 -- सरायअकिल थाने के ककरहीया गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी से करते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ककरहीया गांव की गुड्डी देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में मिश्री लाल पुत्र रामनगीना के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही थी और दंपती के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन मारपीट व प्रताड़ित करने लगा। महिला का आरोप है कि पति ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक का वाद दाखिल किया था। लेकिन, न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया। इसके बावजूद पति ने बिना तलाक दिए दूसरी महिला से शादी कर ली। जानकारी मिलने के बाद महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.