पीलीभीत, मार्च 20 -- माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बरुआ कुठारा चिमटा निवासी पूनम का विवाह शाहजहांपुर के खुटार के गांव मोहम्मदपुर सहजनिया निवासी मिथुन के साथ पांच जून 2019 को हुआ था। आरोपियों ने दहेज में बाइक और 40 हजार लाने का दबाव बनाया। शिकायत करने पर मायके पक्ष के लोगों ने कई बार पंचायत कर आरोपियों को समझाया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। पति एक साल पहले उसे पीटकर दवा दिलाने के बहाने मायके छोड़ आया। फिर खुद मजदूरी करने बाहर चला गया। इसके बाद पति एक महिला ले आया। परिवार उसका सपोर्ट कर रहा है। अब पति विवाहिता को साथ रखने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने पति मिथुन के अलावा सास निर्मला, ननद कविता, मोहित, सविता, ससुर महादेव, चचिया ससुर ओमप्रकाश, चचिया सास विमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.