बदायूं, जनवरी 12 -- उझानी(बदायूं), संवाददाता। बदायूं में पति-पत्नी में मामूली कहासुनी के बाद निकाह के 10 दिन बाद ही तलाक हो गया। इस मामले में गांव में बैठी पंचायत ने दूल्हा पक्ष से छह लाख दुल्हन पक्ष को दिलवा कर मामला रफादफा करा दिया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला उझानी कोतवाली के एक गांव से जुड़ा है। जहां गांव की एक युवती का गांव के ही एक युवक से 25 दिसंबर को निकाह हुआ था। पांच जनवरी को पति-पत्नी में मामूली आपसी कहासुनी होने के बाद मामला तलाक तक पहुंच गया और शाम तक तलाक भी हो गई। तलाक होने के बाद जब नई नवेली दुल्हन शाम के समय अचानक घर पहुंची और पति के बीच हुई कहासुनी के बाद तलाक देने की घटना बताई तो परिवार में हड़कम मच गया। अगले दिन सात जनवरी को गांव में दोनों का फैसला करने ...