बक्सर, जनवरी 19 -- पेज तीन के लिए ---- सिमरी। थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा गांव में मामूली बात को लेकर उपजे विवाद में एक महिला और उसके पति के साथ जमकर मारपीट की गई। हालांकि, आस-पड़ोस के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह विवाद को खत्म करा दिया। घटना को लेकर पीड़ित महिला मंजू देवी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पड़ोस के कुल 09 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला का आरोप है की पड़ोसी विनोद यादव, सिद्धनाथ यादव, गंगा सागर यादव, बीरेन्द्र यादव, राजेश यादव, विकास यादव, रमेश यादव, मनु यादव व विनय यादव लाठी-डंडा व धारदार हथियार सै लैस होकर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी मिलकर मुझे व मेरे पति सुदर्शन यादव पीटने लगे। बहरहाल, केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...