नई दिल्ली, जून 13 -- बिहार के गोपालगंज में एक सनकी जीजा ने 21 वर्षीय साले रितेश राम की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जलालपुर गांव में बुधवार देर रात घरेलू विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक मांझागढ़ थाना के धरमपरसा गांव निवासी था। पुलिस ने आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद में साला दोनों को समझाने आया था। ससुर के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे जलालपुर निवासी शैलेश राम का अपनी पत्नी बबीता कुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान 12 वर्षीय भांजा अभिषेक कुमार ने मामा रितेश को फोन कर जानकारी दी। सुलह कराने पहुंचे रितेश ने दोनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन बात बढ़ गई। उसके जीजा शैलेश ने रितेश पर ...