हापुड़, फरवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में पति-पत्नी के विवाद में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार गांव खेड़ा निवासी 40 वर्षीय अजीत का रविवार को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी का फंदा बनाया और लटक गया। पत्नी का शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और नीचे उतार कर उसको आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...