बदायूं, अक्टूबर 2 -- बिनावर। थाने की महिला पुलिस ने महिला सशक्तिकरण का परिचय देते हुए दो महीने से दर-दर भटक रही गर्भवती महिला को उसके पति के साथ समझा-बूझकर ससुराल भेजा। महिला पुलिस की इस पहल पर एसपी सिटी ने दो महिला पुलिसकर्मियों की सराहना की। पीड़िता अपने पति के साथ खुशी-खुशी ससुराल चली गई। थाना क्षेत्र के नरखेड़ के रहने वाले शंकरलाल ने अपनी बेटी श्रीवती की शादी एक साल पहले अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू कस्बा के रहने वाले आकाश पुत्र चंद्रपाल के साथ की थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही आकाश शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। समझाने के बावजूद वह नहीं माना और पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। मजबूर होकर श्रीवती दो महीने पहले मायके आ गई। इस दौरान वह गर्भवती भी है। दो दिन पूर्व पीड़ित महिला ने बिनावर थाने में शिकायत पत्र दिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.