समस्तीपुर, जनवरी 7 -- मोरवा,। हलई थाना के एक गांव की महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके रहते उसकी पति ने दूसरी शादी रचाई है और उसके हालात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने आवेदन लेते हुए छानबीन करने की बात कही है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 7 साल पहले उसके माता-पिता ने उसकी शादी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक से करायी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके परिवार वालों से उसकी अनबन हो गई। उसका पति उसके साथ धोखा करता रहा और लगातार बहाने बनाते हुए उसे दूर रखता था। वह लगातार अपने मायके में ही गुजर बसर करती रही हालांकि उसके मायके की भी पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसी बीच जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है। इसकी जानकारी लेने गांव पहुंची तो मामला सही पाया। उसने पति पर कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.