रुद्रपुर, मार्च 10 -- काशीपुर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर मायके पक्ष के लोगों को बुलवा पिटाई कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने पति के खिलाफ पत्नी पर चाकू से हमलाकर घायल करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम श्यामनगर निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने कहा है कि उसकी पत्नी राधा देवी उससे मनमुटाव रखती है। वह अक्सर उसे अपने मायकेवालों से पिटवाने की धौंस देती रहती है। बीती सात मार्च को दोपहर डेढ़ बजे वह खेत से चारा लेकर घर पहुंचा तो घर के अन्दर ताक में बैठे ग्राम तालबपुर, थाना जसपुर निवासी अंचल पुत्र ओमकार व प्रांजल पुत्र राधेश ने एक राय होकर उसे लाठी डण्डो से मारना पीटना शुरू कर दिया। आंचल ने उसके कानो में दांतों से काट लिया और प्रांजल ने डंडों से उसकी पीठ पर कई बार किये। दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.