आजमगढ़, अप्रैल 18 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने अपने प्रेमी को घर पर मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसके पति और ससुर भी खेत से आ गए। दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस और विवाहिता के मायके सूचना दी। पुलिस की उपस्थिति में पति और ससुर ने मिलकर विवाहिता का उसके प्रेमी के साथ विवाह कराया। दोनों के बीच 10 साल से प्रेम संबंध था। अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की छह माह पूर्व अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ससुराल आई। इसके बाद मायके चली गई। पति के चाचा का निधन होने पर एक माह पूर्व वह फिर ससुराल आई थी। गुरुवार को परिवार के लोग गेहूं की फसल काटने के लिए खेत गए थे। घर में विवाहिता अकेली थी। इस दौरान उसने अपने प्रेमी को घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.