लखनऊ, जनवरी 16 -- कमता में किराये पर रहने वाली लोहिया अस्पताल की संविदा नर्स की पति ने बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने पत्नी के मायकेवालों को फोन कर बेटी के मरने की सूचना दी थी। मृतका के मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति समेत सभी ससुराल वाले घर से फरार हैं। मृतक प्रीति राय के पिता राजकुमार राय, निवासी गायत्री नगर मड़ियांव ने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2022 में गोरखपुर निवासी मृत्युंजय राय से हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। ससुर यशवंत कुमार राय, सास शुभवती देवी और ननद द्वारा लगातार रुपये देने का दबाव बनाया जाता था। दहेज न दिए जाने पर प्रीति को कई बार मायके छोड़ दिया जाता था। आरोप है कि मृत्युंजय ने कई बार प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.