एक संवाददाता, जुलाई 31 -- बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में एक पत्नी की उसके मायके में ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात पीपरातकोठी क्षेत्र में झाखरा के बलिया टोला की है। ससुराल आए पति ने कुल्हाड़ी से काटकर रात को सोई अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उसने पहले बीवी का गला काटा। फिर भी चैन नहीं मिला तो छाती पर वार किए। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मानती देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने केसरिया खेदलपुरा निवासी उसके पति सुबोध मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। सुबोध बाहर रहकर मजदूरी का काम करता था। हत्या में प्रेम-प्रसंग की चर्चा हो रही है। पति-पत्नी के बीच वारदात वाली शाम झगड़ा भी हुआ था। हालांकि असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। जानकारी के अनुसार आरोपी सुबोध बाहर से पांच दिन पूर्व सीधे ससुराल आया था। वहां सभी से मिलजुल कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.