सोनभद्र, अप्रैल 7 -- ओबरा। गजराज नगर निवासी एक व्यक्ति ने रविवार की सुबह पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह गंभीर रूप से घायल महिला को परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। परिजनों के अनुसार 22 वर्षीय हनी विश्वकर्मा निवासी गजराज नगर का प्रेम विवाह बीते 18 नवंबर 2022 को गुरमुरा निवासी 25 वर्षीय सोनू जायसवाल के साथ हुई थी। बावजूद इसके हनी की विदाई अभी नहीं हुई थी। इसे लेकर दोनों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। वही प्रतिदिन की तरह हनी सुबह घर से निकल कर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए स्थानीय आम्बेडकर स्टेडियम में दौड़ने गई हुई थी। इसी बीच पति सोनू ने उसे फोन करके रेडियो स्टेशन...