एक प्रतिनिधि, जुलाई 31 -- पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर एएनएम की ट्रेनिंग करवाई। पत्नी नर्स बन गई तो डॉक्टर से उसके नजदीकियां बढ़ गईं। महिला अपने पति एवं चार बच्चों को छोड़कर डॉक्टर के साथ भाग गई। यह मामला बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता का है। पति की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन करते हुए नर्स और डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति एलेक्स सेवा सदन के संचालक डॉ संजय कुमार एवं एएनएम श्वेता प्रिया बताया जा रहा है। दोनों बीते 14 जुलाई को फरार हुए थे। इसके बाद एएनएम के पति विनोद साह ने 17 जुलाई को एलेक्स सेवा सदन संचालक डॉ संजय सहित दो लोगों पर थाने में मामला दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों को कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट में पेश किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.