आगरा, नवम्बर 26 -- सदर निवासी एक महिला ने अपने पति पर तंत्र-मंत्र करके महिलाओं को फंसाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने पहले उसकी बहन (साली) को बातों में लेकर प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता और बच्चों से मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब अन्य एक महिला के साथ घर में रह रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति राजेंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हाथरस के एक गांव में राजेंद्र पाल से हुई थी। शुरू से ही पति राजेंद्र जादू टोना और तंत्र-मंत्र करता था। उसने पीड़िता की बहन को फंसा लिया। अवैध संबंध रखने लगा। 16 मार्च को मारपीट कर पीड़िता को बच्चों सहित घर से निकाल दिया। आरोप है राजेंद्र इस समय एक अन्य महिला को पत्नी की तरह अपने साथ रख रहा है। ...