पीलीभीत, मई 29 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक कॉलोनी की निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि हरियाणा के जिला अंबाला के थाना हाउसिगबाल क्षेत्र के अन्नापूर्णा टेंट चेन मंडी निवासी पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके पीलीभीत स्थित घर पर भी आकर मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। जिसकी रिपोर्ट वर्ष 2024 में थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। 22 फरवरी 2025 को वह अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रही थी तो उसने देखा कि उसके पति ने उसके फोटो पर अश्लील कमेंट करते हुए फोटो एडिट कर पोस्ट किए हैं। जिससे उसकी छवि खराब हो रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.