बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। दावत में जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी ने पहले पति के पैर रस्सी से बांध दिए और फिर खुद सल्फास की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश कर डाली। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पिपराहरी गांव की है। यहां रहने वाली 30 वर्षीय शबाना पत्नी मोहम्मद अनीस ने रविवार दोपहर जहरीली गोलियां खा लीं। बताया गया कि मोहम्मद अनीस पड़ोसी दोस्त के यहां दावत में जा रहे थे, जबकि पत्नी चाहती थी कि पति घर पर ही खाना खाएं। इसी बात को लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अनीस चारपाई पर लेट गया। इसी दौरान शबाना ने मौका पाकर रस्सी से पति के पैर बांध दिए और सल्फास की गोलियां निगल लीं। पति ने किसी तरह रस्सी खोली, लेकिन तब तक शबाना ब...