उरई, फरवरी 4 -- कालपी। तहसील क्षेत्र में हनी ट्रैप का मामला सुर्खियों में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पति को हनी ट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपये हड़पने में मुख्य आरोपी महिला समेत चार लोगों पर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई हैं। तरमीम खातून पत्नी निसार बेग निवासी गुलौली ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि पति गाड़ी चलवाते हैं। वर्ष 2022 में सोशल मीडिया से मेरे पति की कदौरा की एक महिला ने दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसा लिया और पैसों की मांग करने लगी। डर की वजह से पति महिला को पैसे देते रहे फिर महिला की डिमांड और बढ़ गई। इस पर पति अवसाद में रहने लगे। जब पति से पूछा तो बताया कि एक महिला ने हनी ट्रैप में फंसा लिया और 20 लाख रुपये ले लिए हैं। पत्नी ने बताया कि मामले में महिला का भाई, भाभी और बहन निवासी कदौरा भी शामिल हैं। बताया अब आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.