बेगुसराय, मार्च 6 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। प्रयागराज से खोदावंदपुर आने वाली बस में विदेशी शराब मिलने की घटना में पुलिस द्वारा पति को फंसाए जाने की शिकायत करते हुए पत्नी ने डीआईजी से न्याय दिलाने की फरियाद की है। छौड़ाही थाना के पतला गांव निवासी पवन महतो की पत्नी अनिता देवी ने पुलिस उप महानिरीक्षक को आवेदन देकर बताया है कि वह सपरिवार प्रयागराज से खोदावंदपुर आने वाली बस में बैठकर प्रयागराज से गत 1 मार्च को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक पर सुबह साढ़े 7 बजे पहुंचीं। बस से उतरकर वह अपने पति और बच्चों के साथ अपने घर करीब साढ़े 8 बजे पहुंच गई। उस बस में करीब 70 यात्री थे। अगले दिन उसे पता चला कि जिस बस से उसका पूरा परिवार प्रयागराज से खोदावंदपुर आया था, उस बस से खोदावंदपुर पुलिस ने विदेशी शराब बरामद की है। शराब बरामदगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.