आजमगढ़, मई 29 -- बरदह। क्षेत्र के एक गांव में पति को छोड़कर विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। गांव की महिलाओं ने विवाहिता को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। विवाहिता, प्रेमी और पति के बीच थाना पर पंचायत हुई। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीया युवती की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निवासी युवक से जौनपुर जनपद में हुई है। लड़का पक्ष ने कहा कि बरात लेकर आएंगे इसके बाद लड़की को लेकर जाएंगे। एक साल बीत जाने पर विवाहिता ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। गांव के लोगों ने बताया मायके में रह रही विवाहिता का पड़ोस के गांव में ननिहाल में रह रहे एक युवक से प्रेम चल रहा है। विवाहिता प्रेमी के साथ रहना चाहती है। गुरुवार को विवाहिता के मायके की महिलाएं विवाहिता को ऑटो से ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.