बेगुसराय, मार्च 3 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में आग से झुलसी एक विवाहिता की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका 25 वर्षीय सुनीता देवी तेघड़ा थाना के खिदिरचक गांव निवासी शत्रुघ्न यादव की पत्नी थी। सोमवार को शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के मायका वालों ने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग होकर वह शरीर में तेल छिड़क कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि घटना के आधे घंटे पूर्व पीड़िता ने अपने भाई से बात की थी। दो दिनों से गोतिया से लड़ाई की जानकारी भी दी थी। इसमें बताया गया कि कल ज्यादा विवाद बढ़ गया था। उसके पति के आते ही उसकी भाभी शिकायत कर बताया कि पत्नी को समझाते नहीं हैं। जबकि वह नशे में चूर था और भाभी द्वारा शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.