गोंडा, फरवरी 14 -- कटरा बाजार, संवाददाता। पति के रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई जाने से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेहोशी की हालत में परिजनों ने महिला को सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला कटरा बाजार थाना क्षेत्र के नकहा लोनियन पुरवा का है। बताया जाता है कि गांव निवासी शिवम शनिवार को मुंबई कमाने के लिए जा रहे थे। नवविवाहिता पत्नी उन्हें मुंबई जाने से रोक रही थी लेकिन उन्होंने पत्नी का कहा नहीं माना और घर से निकल गए। लखनऊ पहुंचते ही उनको घर वालों ने खबर दी कि उनकी पत्नी सरस्वती 22 वर्ष ने घर में फांसी लगा ली है जिसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं । प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मृतका के घरवालों से सूचना मिली है, नवविवाहिता सरस्वती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके वालों को सूचना दी गई है। शव को...