बगहा, अप्रैल 7 -- बेतिया। जगदीशपुर थाना के जमुनिया गांव में पति के महिला मित्र से फोन पर बात करने का विरोध करने पर एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जमुनिया निवासी प्रभा देवी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में पति प्रमोद राम समेत अन्य को नामजद किया है। प्रभा देवी ने एफआईआर में बताया है कि एक दिन वह अपने पति को फोन से किसी दूसरी महिला से बात करते देखा था। उसने पति को ऐसा करने से मना कर दिया। जिससे खफा होकर पति उसने मारने लगा। पति के पक्ष में उनके बड़े भाई आ गए। उनलोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी। महिला के चीखने चल्लिाने पर आसपास के लोग आए और बीच बचाव किए। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.