नई दिल्ली, फरवरी 9 -- बेंगलुरु में एक शख्स की गीजर गैस से दम घुटकर मौत के बाद पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। पत्नी ने पति की मौत से आहत होकर कुछ ही घंटों में जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी दी है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय राजू और उनकी पत्नी 42 वर्षीय मीना राजू के रूप में हुई है। दोनों ने कुछ सालों पहले शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक राजू पेशे से ड्राइवर थे। वहीं मीना बेंगलुरु के एक प्राइवेट बैंक में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को राजू काम से घर लौटते ही नहाने चले गए। जब काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं आए, तो उनके बेटे ने उन्हें आवाज दी। हालांकि कई बार पूछे जाने पर भी बाथरूम के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बेटे ने आस पास के लोगों को बताया। दरवाजा तोड़ने पर लोगों को राजू बाथरूम में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.