महराजगंज, जुलाई 22 -- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कथित तौर पर घरेलू हिंसा से परेशान एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर देने के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में उसके बेटे की मौत हो गयी जबकि महिला और उसकी दो बेटियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोल्हुई क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार को एक महिला ने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने सात वर्षीय बेटे को मृत घोषित कर दिया। महिला और उसकी दो बेटियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पत्नी-बच्चों को अस्पताल भेजने से नाराज पति कुल्हाड़ी लेकर मददगारों को ढूंढने निकल पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार पति आए दिन घर में विवाद करता रहता था। इससे पत्नी-बच्चे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.