बांका, दिसम्बर 24 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। सातपट्टी चटमा बाजार में पति के निधन के दूसरे दिन पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। समाजसेवी रामजतन सिंह (85) एवं धर्मपत्नी बिमला देवी (75) का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव से अजगैबीनाथ धाम के लिए एक साथ निकलेंगे। परिवार में माता-पिता जैसे देवतुल्य को खोने की चिंता हुई तो दूसरी तरफ दोनों का एकसाथ अंतिम यात्रा पर निकले। गांव से 20 किलोमीटर की दूरी गंगा किनारे अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बुजुर्ग दंपति का निधन क्षेत्र में चहुंओर चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपने पीछे तीन संतानों को छोड़ गए हैं। बड़े पुत्र अरविंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि पिताजी का तबियत बिगड़ने पर एंबुलेंस से टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बीते कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। रविवार की रात सावा नौ बज...