गोरखपुर, मई 6 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बिलारी बोरिंग टोला निवासिनी दुर्गावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका शादी छह वर्ष पूर्व जितेन्द्र के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही उनका पति आए दिन दहेज के लिए व अन्य कारणों से प्रताड़ित था। छह माह पूर्व पता चला कि उसके पति का गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध है। पति अक्सर उसी के घर रहता है। चार दिन पूर्व रात को नौ बजे पति दूसरी महिला के घर जा रहा था। इतनी रात को किसी के घर जाने को लेकर टोका तो वह आग बबूला हो गया। मारपीट कर गला दबाने लगा। छुड़ाने का प्रयास किया तो हाथ में काट लिया। जिससे काफी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...