अमरोहा, मार्च 19 -- पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर गुस्साई महिला सभासद ने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया। पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी। आननफानन सभासद पति ने फोन कर पूरी जानकारी एसपी को दी। हरकत में आई थाना पुलिस सभासद के घर की ओर दौड़ी। मौके पर पहुंचते हुए महिला सभासद को बमुश्किल समझा बुझाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। बाद में प्रकरण में सभासद की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर भी मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन पुलिस ने दिया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी पुष्पा देवी बीते दिनों सभासद विनीता अग्रवाल के घर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग को लेकर गई थी। आरोप है कि इस दौरान पुष्पा देवी ने विनीता अग्रवाल के साथ गाली-गलौज कर उनके घर में रखी सोने की चेन व 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.