एटा, जून 2 -- गांव कुतुबपुर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुंडी खटखटाने पर दरवाजा न खोलने पर बच्चों ने ग्रामीणों को बुलाया। जंगला से झाककर देखा तो महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी का आपस में विवाद हुआ था। थाना पिलुआ के गांव कुतुबपुर निवासी मोहनलाल की शादी दस साल पहले प्रेमलता (28) के साथ हुई थी। दोनों से तीन बच्चे भी हैं। पति राज मिस्त्री का काम करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह महिला उठी और घर का काम भी किया था। पति सिकंद्राराऊ काम पर चला गया। बच्चे खेलने निकल गए। इसके बाद महिला कमरे में चली गई और कमरे में जाकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद बच्चे खेलकर घर लौटे और कुंडी खटखटाई। कमरे से आवाज नहीं आई और न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.