नोएडा। हिन्दुस्तान, जुलाई 19 -- नोएडा में रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसके पति के इलाज के बहाने मजार में संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला वर्तमान में नोएडा के एक गांव में किराये पर रहती है। महिला के पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। काफी इलाज कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। एक व्यक्ति ने महिला को बताया कि सेक्टर-97 स्थित मजार पर शब्बीर नाम के पीर है। वह झाड़ फूंककर सबकुछ ठीक कर देता है। यह भी पढ़ें- नोएडा में पति का खूनी इंतकाम, पत्नी के प्रेमी को चाकू से गोदकर मारा, फिर.कई तरीके के प्रलोभन दिए महिला का आरोप है कि वह शब्बीर के पास मजार में गई...