आगरा, मई 14 -- थाना शमसाबाद क्षेत्र में विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने महज 24 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार सुबह थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव मेहरमपुर में मजदूर भीमसेन की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। भीमसेन के भाई पप्पू पुत्र अमर सिंह द्वारा उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने 24 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शमसाबाद हंसराज भदौरिया ने बताया कि भीमसेन की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई थी। भीमसेन की पत्नी बबीता और उसके प्रेमी दीपक उर्फ दीपू पुत्र लक्ष्मण सिंह पर हत्या का आरोप लगाया गया था। मामले में तीन पुलिस टीम गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.