देवरिया, अक्टूबर 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने अंखड सुहाग के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इस दौरान पूरे दिन निर्जला रहकर महिलाएं शाम को मंदिर पहुंची और भगवान से पति के लंबी उम्र और सलामती का आशीर्वाद मांगीं। गुरूवार की रात 10 बजकर 54 मिनट पर करवा चौथ का व्रत शुरू हो गया। शुक्रवार को पूरे दिन महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रखा। शाम को स्नान आदि के बाद सज-धजकर सुहागिनें मंदिर पहुंची और भगवान शिव-पार्वती की पूजा अर्चना कीं। इस दौरान कई जगहों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा माता की कथा भी सुनीं। महिलाओं ने करवा माता से अखंड सुहाग का वर मांगा। शाम को चंद दर्शन के बाद महिलाओं ने अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ीं। चलनी से किया पति और चांद का दीदार करवा चौथ व्रत के अंत में महिलाएं...