कटिहार, अगस्त 27 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को श्रद्धापूर्वक हरतालिका तीज व्रत मनाया गया। पति की लंबी उम्र के लिए सभी सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखा तथा बारसोई के अति प्राचीन प्रसिद्ध विष्णु मंदिर में सभी सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर पहुंची और माता पार्वती एवं देवों के देव महादेव भगवान शिव की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर के पुरोहित आचार्य रमेश पांडे के द्वारा कही गई हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनी। इसको लेकर सुबह से ही विष्णु मंदिर में सुहागिन महिलाओं की भीड़ लगी रही, मंदिर के पुरोहित आचार्य रमेश पांडे ने कहा कि हरतालिका तीज व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के लिए समर्पित माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस मौके पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं निर्जला उपवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.