अररिया, मई 27 -- जोकीहाट, (एस) प्रखंड में क्षेत्र में सोमवार को पति की दीर्घायु की कामना के लिए वट सावित्री की पूजा धूमधाम से मनाई गई। इसमें सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु होने की कामनाएं की। महिलाएं नए-नए परिधान में सज कर पूजा सामग्री के साथ वट-वृक्ष के पास पहुंची। जहां प्रसाद चढाकर वटवृक्ष की पूजा की। इस दौरान परंपरा के अनुसार पेड में कच्चा धागे भी बांधे। जोकीहाट नगर पंचायत के बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के महलगांव,ललुआबाड़ी, मालछड़ी, भेलागंज, नौवाबारा, हरदार, जहानपुर एवं खुट्टी खरैया गांव में वट सावित्री पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की वटवृक्ष के पास भीड़ लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.