प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सुहागिन महिलाओं के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। सूर्यास्त होते ही सोलह शृंगार कर भगवान शिव और गौरी का पूजन कर पति के लिए दीर्घायु और परिवार के लिए सुख समृद्धि मांगा। चन्द्रदेव को अर्घ्य देकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। करवा चौथ के निर्जला व्रत का इंतजार महिलाएं पूरे साल करती हैं। इस बार यह व्रत शुक्रवार को पड़ा। व्रती महिलाओं ने इसकी तैयारी पहले से कर ली थी। ऐसे में व्रती महिलाओं ने शुक्रवार का पूरा दिन सजने, संवरने और पूजन की तैयारियों में बिताया। तमाम व्रती महिलाओं ने सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लिया। पार्लर जाकर आधुनिक डिजाइन की मेहंदी लगवाई और फेशियल कराया। निर्जला व्रत रखने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.