गंगापार, नवम्बर 14 -- होलागढ़, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सराय तालुके सहाबपुर गांव में गुरुवार रात महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने होलागढ़ पुलिस को सूचना दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि महिला के पति ने पांच दिन पूर्व फांसी लगाकर जान दे दिया था। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। होलागढ़ थाना क्षेत्र के सराय तालुके सहावपुर गांव निवासी 24 वर्षीया अमिषा गुप्ता पत्नी स्व राजेश कुमार गुप्ता गुरुवार रात घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। अमिषा गुप्ता सराय तालुके सहावपुर गांव के प्रधान एवं गला कारोबारी छेदीलाल गुप्ता की भयाहू है। अमिषा गुप्ता के पति राजे...