झांसी, दिसम्बर 5 -- यूपी के झांसी में एक महिला ने शादी के आठ महीने बाद दुनिया को अलविदा बोल दिया। उसने बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। दो महीने पहले उसके पति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद से वह सदमे में चल रही थी। पति की मौत से पत्नी पूरी तरह से टूट चुकी थी। शुक्रवार को बाथरूम में वह फंदे पर झूलती मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसमें अपनी किस्मत को ही बुरा बताया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कानपुर जोन की रहने वाली राधिका उर्फ ललिता (23) की शादी इसी 13 अप्रैल को झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी निवासी विशाल यादव के साथ हुई थी। दोनों एक-दूसरे को काफी चाहते थे। दो महीने पहले अचानक विशाल की तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद राधिका एकदम टूट गई। परिजनों ने बहुत समझाया। लेकिन, ...