मैनपुरी, जनवरी 13 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरम में एक बंद मकान का ताला महिला द्वारा तोड़ दिया गया। ताला तोड़े जाने की जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को समझाया। मामले का निस्तारण कोर्ट से होने की बात कही गई है। साथ ही मकान पर ताला बरकरार रहा। ताला तोड़े जाने के दौरान मोहल्ले की भीड़ जमा हो गई थी। मामले के अनुसार तहसीलदार के रिटायर्ड पूर्व ड्राइवर बंसत कुमार ने दो शादियां की थी। बसंत की बीते 28 दिसंबर को मृत्यु हो गई है। बताया गया है कि बसंत की दूसरी पत्नी गीता देवी को घर से निकाल दिया गया था और पहली पत्नी की बेटियों ने मकान पर ताला डाल दिया। मंगलवार को बसंत की दूसरी पत्नी गीता देवी अपने मायके के लोगों के साथ मोहल्ला हरीपुरम पहुंची और मकान का ताला तोड़ने लगी। तभी वहां मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.