अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रोरावर थाना क्षेत्र के शाहपुर कुतुब के पास हादसे में घायल महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले पति की मौत हो गई थी। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लोधा थाना क्षेत्र के गांव कैशोपुर जोफरी निवासी राजकुमारी (50) पत्नी स्व.शिशुपाल बीते शुक्रवार को हाथरस से पति के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। रास्ते में शाहपुर कुतुब के पास पहंुचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दंपति को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। बीते मंगलवार को शिशुपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की मौत के तीसरे दिन शुक्रवार को राजकुमारी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...