सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- भदैया, संवाददाता। सुलतानपुर-वाराणसी रेलमार्ग पर गुरुवार की रात करीब दो बजे बिहार की एक महिला ने चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के अभियाकला गांव के पास की है। महिला अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। जानकारी के अनुसार बिहार प्रदेश के बक्सर थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी नीतू उपाध्याय (35) के पति अमित उपाध्याय का गुरुवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। पति की मौत के बाद नीतू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजन और रिश्तेदार नीतू को साथ लेकर श्रमजीवी एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे, जबकि पति का शव एंबुलेंस से भेजा गया था। ट्रेन जब पखरौली स्टेशन पार कर अभियाकला गांव के पास पहुंची, तभी नीतू शौच के बहाने ट्रेन के गेट के पास गई और चलती ट्रेन से कूद गई। गिरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.