लोहरदगा, अगस्त 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भीठा में एक पति द्वारा की गई पिटाई से पत्नी की हालत गंभीर हो गई है। घायल महिला मंजू उरांव का पति बिलास उरांव है। जिसने मामूली विवाद में पत्नी की पिटाई कर उसे घायल कर दिया है। मंजू उरांव ने बताया कि बिलास उरांव अन्य महिला के साथ दूसरे गांव में रहता है। पत्नी और बच्चों को आर्थिक सहायता नहीं देता है। इसी को लेकर विवाद हुआ था। उसने उसकी पिटाई कर दी। बीते रात पति बिलास उरांव घर आया था। पिटाई से महिला की स्थित इतनी गंभीर है कि वह बोलने तक मे असमर्थ है। मंजू उरांव को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.