फतेहपुर, जून 15 -- खखरेरू। बीती रात पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने भोरपहर जहर खाकर जान दे दी। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मायका पक्ष भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को तहरीर देते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी कमला देवी पत्नी छोटू पासवान के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात को विवाद हुआ था। जिसमें पति ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने शनिवार की सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। फौरन मंझनपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता वीरेन्...