खगडि़या, अक्टूबर 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता करवा चौथ व्रत परंपरागत ढंग से शुक्रवार को मनाया गया। व्रत के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने पहले मंदिरो एवं घरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। देर रात चांद की दीदार कर पति के हाथों जल पी अन्न ग्रहण किया। इधर व्रत कर रही महिलाओं ने बताया की पति की दीर्घायु होने के लिए वे लोग करवा चौथ का व्रत करते हैं। खगड़िया शहर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर अपने-अपने घरों में सुबह करवाचौथ की कहानी सुनकर चंद्रोदय तक निर्जल रहकर उपवास किया। संध्या बेला चांद को दीदार कर अर्ध्य देने के वक्त महिलाओं ने अपने-अपने हाथों से पूजा सामग्री लेकर एक-दूसरे का हाथ प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.