हमीरपुर, अक्टूबर 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते के महापर्व करवाचौथ का निर्जला व्रत रखकर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की। सूरज डूबते ही सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर छतों में पूजा-पाठ की तैयारी करनी शुरू कर दी। रात करीब सवा आठ बजे के आसपास जैसे ही चांद के दीदार हुए वैसे ही पति के हाथ पानी पीकर व्रत का पारण किया। इस दौरान खूब आतिशबाजी भी हुई। नवविवाहिताओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। जेल में भी महिला बंदियों ने करवाचौथ का व्रत धारण कर पूजा-पाठ की। करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को उत्साह, उमंग और परंपराग तरीके से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना की। मान्यता के अनुसार हर वर्ष कार्तिक महीने की कृष्णपक्ष की चतुर्थी को करवाचौथ का पर्व मनाया जाता है। पर्व को लेकर...