सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- डाला। स्थानीय चौकी क्षेत्र के बारी डाला में पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। महिला का शव घर से तीन सौ मीटर दूर जंगल में पेड़ से लटकता मिला है। चोपन थाना क्षेत्र के बारी डाला गांव निवासी 46 वर्षीय नीतू कोल का पति फूलचंद्र कोल बाहर कार्य करता था। दशहरा पर्व पर वह घर आया था। उसके घर आने की सूचना पर रिश्तेदार मिलने आए थे। रिश्तेदारों के आने पर पति ने अपनी पत्नी की लापरवाही पर डांट दिया। पति की डांट से क्षुब्ध होकर पत्नी ने घर से 300 मीटर दूर स्थित जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। नीतू घर से ढाई बजे के करीब निकली थी। तीन घंटे बाद तक वापस नही लौटी तो पति खोजने निकला। खोजते खोजते जब वह कुछ दूर जंगल में पहुंचा तो उसका पेड़ से लटकता शव देख अवाक रह गया। शव के लटकने की सूचना आसपास के लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.