सहारनपुर, जनवरी 31 -- महानगर के पंजाबी बाग में पति के बाद पत्नी ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतका ने आत्महत्या क्यों की है, इसके बारे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी बाग में शनिवार शाम सानवी (40) पत्नी राहुल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर घर में ही आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सानवी को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। पड़ोसियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि सात जनवरी को सानवी के पति ने भी आत्महत्या कर ली।...