लखनऊ, नवम्बर 5 -- जिंदा पति का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर इंश्योरेंस पॉलिसी के 25 लाख रुपये हड़पने वाले दंपति को हजरतगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पॉलिसी की रकम हड़पने के उद्देश्य से यह खेल किया था। उधर, जीवित पति ने जब एक और कंपनी में निवेश किया तो इसकी जानकारी इंश्योरेंस अधिकारी को हुई। खुलासा होने पर उन्होंने मृत्यु प्रमाणपत्र की जांच कराई तो वह फर्जी मिला। इसके बाद हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और उनकी टीम ने जालसाज दंपति को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रायबरेली रातापुर के प्रगतिपुरम कालोनी निवासी रवि शंकर और उसकी पत्नी केश कुमारी है। दोनों यहां सीतापुर रोड पर जानकीपुरम सेक्टर एफ में रहते थे। रवि शंकर एक कंपनी में कलेक्शन एज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.