धनबाद, मार्च 17 -- भूली, प्रतिनिधि भूली न्यू बी टाइप निवासी चंदन यादव की पत्नी ममता कुमारी का शव रविवार की सुबह अपने घर फंदे से लटकता मिला। मायके वालों का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इसी कारण चंदन यादव ने ममता का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पंखे में दुपट्टा बांधकर लटका दिया। पिता भूली सी ब्लॉक क्वार्टर नंबर 270 निवासी अमित कुमार यादव ने आरोप लगाया कि पुत्री और दामाद में दो दिन से झगड़ा-झंझट चल रहा था। पुत्री ने एक दिन पहले ही फोन कर बताया था कि चंदन का किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध है। इसी कारण वह हमेशा झगड़ा करता रहता है। अमित ने दावा किया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चंदन ने पुत्री की हत्या की है। मृतका ममता के पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की बात कही जा रही है। इधर, चंदन ने बताया कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.